ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। सेल्स टैक्स का भुगतान न करने के मामले में विभाग ने नगर के 17 लोगों के खिलाफ वारंट जारी किया है। उक्त लोगों ने एक साल से टैक्स का भुगतान नहीं किया है। अब वसूली अभियान चलाने की तैयारी है। यह जानकारी तहसीलदार दयाराम ने दी। टैक्स चोरी के मामले में आयकर विभाग के चार, आबकारी विभाग के चार, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के तीन, निजी क्षेत्र के तीन और सरकारी बैंकों से जुड़े तीन मामले हैं।
इसके अलावा बकाएदारों में सिद्धार्थ रतूड़ी पर 20, 91,649 रुपए की देनदारी है। वहीं जगदीश प्रसाद रतूड़ी पर 15 लाख, विश्वास जोशी 12,69,154 रुपये, कविता चौहान 10,85,791 रुपये, सुरेंद्र सिंह छह लाख, सुलोचना देवी 7,14, 466, विनिता सेट्टी 5,05, 390, एचआर ट्रेडर्स पांच लाख, पवन लाल पर 4,08,640 रुपए सेल्स टैक्स बकाया है। सूची में कई छोटे बकाएदारों के नाम भी हैं। इनमें प्रमोद कुमार जाटव दो लाख 3 हजार 900, रंजीत कुमार एक लाख 32 हजार, रंजीत कुमार 81 हजार, सुधीर कुमार तामिल कुलोन्दा 89 हजार 580, टिप-टॉप रेस्टोरेन्ट 70 हजार , सीमा अग्रवाल 65 हजार 681, मनीष अग्रवाल 62 हजार 450, गौतम सचदेवा 32, हजार 186, रंजीत कुमार 81 हजार 249 के सेल्स टैक्स बकाएदार हैं।