फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेलाकुई इंटरनेशनल ने हिमालयन पब्लिक स्कूल को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन के तत्वावधान में सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन के पहले मैच में सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल ने हिमालयन पब्लिक स्कूल डोईवाला को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल ने निर्धारित 25 ओवरों में 122 रन बनाए। इसमें शौर्य ने 23, गणेश ने 18 और भावुक ने 17 रनों की नाबाद पारी खेली। हिमालयन पब्लिक स्कूल की ओर से सुखवेंद्र ने चार, हिमांशु ने तीन और निशांत ने एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी हिमालयन पब्लिक सकूल की पूरी टीम 16 ओवरों में 77 रन बना आउट हो गई। सेलाकुई की ओर से दीवान ने दो और गणेश ने चार विकेट लिए। दूसरे मैच में हिमालयन पब्लिक स्कूल ने गुरु राम राय स्कूल देहरादून को मात दी। तीसरे मुकाबले में समीर के पांच विकेट व नाबाद 32 रन और वंशज के तीन विकेट व नाबाद 31 रनों की बदौलत सोशल बलूनी स्कूल ने एसबीपी स्कूल को नौ विकेट से हरा दिया। टॉस जीत कर एसबीपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 73 रन बनाए थे। एसबीपी स्कूल के गणेश ने 15, शौर्य ने नौ, बी. गर्ग ने आठ रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोशल बलूनी की टीम ने केवल एक विकेट खोकर मैच जीत लिया। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर तरुण कुमार, जुनैद अंजुम, विकास, शिवेंद्र, विपिन तोमर, दीपक, संदीप, सागर, गौरव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें