फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ने दिलाई अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों को शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला की पहली नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल और बोर्ड के बीस वार्डों के सभासदों को उपजिलाधिकारी डोईवाला कुश्म चौहान ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पौने घंटे में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला प्रांगण में रविवार को नगर पालिका के निर्वाचित बोर्ड का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कांग्रेस संगठन से जुड़ी नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल और बीस वार्ड सदस्यों ने शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन

सुबठ 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया था। कांग्रेस संगठन की ओर से समारोह के लिए मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश शाखा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को आमंत्रित किया गया था। शपथ ग्रहण करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल ने अध्यक्ष पद पर विधिवत चार्ज लेकर सभागार में वार्ड सदस्यों के साथ पहली बैठक की। प्रथम बैठक की अध्यक्षता एसडीएम डोईवाला कुश्म चौहान ने की। परिचय और औपचारिकताओं के बाद बैठक का समापन हो गया।
शपथ ग्रहण समारोह में नगर पालिका डोईवाला के अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप चौहान, कांग्रेस परवादून जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह, विशाल मनवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महेश रावत, प्रेमलता रावत, कोमल कन्नौजिया, मनोज नौटियाल, कुंवर सिंह मनवाल, रविंद्र बैलवाल, ताजेंद्र सिंह, हाजी अमीर हसन, गजेंद्र मनवाल, अनिल सैनी, अब्दुल रज्जाक, सागर मनवाल, अमित मनवाल, मोहित नेगी, देवराज सैनी, प्रकाश कोठारी, अजय रावत, नवीन मिश्रा, पन्नालाल गोयल, डॉ. सादिक अली, गुलशन अरोड़ा, भारत भूषण कौशल, रईस अहमद, अमित कुमार, कुलदीप खत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नगर पालिका बोर्ड में युवाओं का दबदबा
नगर पालिका डोईवाला के लिए गठित पहले बोर्ड में अधिकांश वार्ड सदस्य युवा चुनकर आए हैं। बोर्ड में राजनीतिक दलों और निर्दलीय चुनकर आए वार्ड सदस्य युवा है। युवाओं के हाथों नगर पालिका क्षेत्र के विकास की बागडोर रहेगी। सबसे कम आयु की वार्ड छह से चुनकर आई भाजपा से जुड़ी वार्ड सदस्य प्रियंका मनवाल हैं। युुवा कांग्रेस के डोईवाला नगर अध्यक्ष गौरव मल्होत्रा वार्ड 13 त्रिघराट से निर्वाचित हुए। छात्र संघ में महासचिव रहे प्रदीप सिंह नेगी वार्ड नौ अठूरवाला द्वितीय से और युवा मोर्चा भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष का दायित्व निभा चुके संदीप सिंह नेगी वार्ड आठ अठूरवाला प्रथम से निर्वाचित हुए है। इसी क्रम में वार्ड सदस्य बनी शिवानी, युवा अधिवक्ता मनीष धीमान, दीपिका नेगी, हिमांशु राणा, लक्ष्मी आदि कई वार्ड सदस्य युवा है। इन्हीं युवाओं के कंधों पर नगर के समुचित विकास की बागडोर रहेगी।

माथा टेककर नगर पालिका में किया प्रवेश
नगर पालिका डोईवाला के कान्हरवाला वार्ड से निर्वाचित सदस्य हिमांशु राणा ने बोर्ड की पहली बैठक में शामिल होने से पूर्व पालिका के भवन के समीप माथा टेका और हाथ जोड़कर अपने कर्तव्य और दायित्व को निष्ठापूर्वक निभाने की बात कही। डोईवाला महाविद्यालय छात्र में महासचिव रह चुके हिमांशु राणा भाजपा के टिकट पर चुनकर नगर पालिका में पहुंचे हैं।

डोईवाला में इन सभासदों ने ली शपथ
डोईवाला। डोईवाला में शपथ लेने वाले सभासदों में वार्ड 1 से निर्दलीय मनीष धीमान, वार्ड 2 से कांग्रेस के बलविंदर सिंह, वार्ड 3 से भाजपा के हिमांशु राणा, वार्ड 4 से कांग्रेस के नरेश मनवाल, वार्ड 5 से भाजपा की संगीता, वार्ड 6 से भाजपा प्रियंका मनवाल, वार्ड 7 से भाजपा के राजेश भट्ट, वार्ड 8 से भाजपा के संदीप सिंह नेेगी, वार्ड 9 से भाजपा के प्रदीप सिंह नेगी, वार्ड 10 से निर्दलीय ईश्वर रौथाण, वार्ड 11 से कांग्रेस की लक्ष्मी, वार्ड 12 से निर्दलीय रेणु, वार्ड 13 से कांग्रेस के गौरव मल्होत्रा, वार्ड 14 से कांग्रेस की गीता खत्री, वार्ड 15 से कांग्रेस के अब्दुल कादिर, वार्ड 16 से निर्दलीय तौफिक, वार्ड 17 से निर्दलीय शिवानी, वार्ड 18 से भाजपा की सुनीता सैनी, वार्ड 19 से निर्दलीय दीपिका नेगी और वार्ड 20 से निर्दलीय सुषमा कोठारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें