कर्णप्रयाग। चमोली दुग्ध संघ सिमली के नव निर्वाचित अध्यक्ष धन सिंह नेगी और प्रबंध समिति ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण किया। कार्यालय परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में दुग्ध संघ के सहायक निदेशक आरएस चौहान ने अध्यक्ष धन सिंह नेगी, उपाध्यक्ष विशेश्वरी देवी और प्रबंध समिति के छह अन्य सदस्यों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रबंधक नरेश कुठियाल, सत्य प्रकाश थपलियाल, बसंत कोठियाल, सचिन गैरोला आदि मौजूद थे।