फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी ठप रही ओपीडी, भटकते रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
- मानदेय भुगतान को लेकर आंदोलित हैं सीएचसी विकासनगर में तैनात उपनलकर्मी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। मानदेय भुगतान की मांग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात उपनलकर्मियों की हड़ताल बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इससे ओपीडी सेवाएं पूरी तरह से ठप रहीं। इसके चलते अस्पताल पहुंचे मरीज भटकते रहे और निराश लौटना पड़ा। कई मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकासनगर में 24 उपनलकर्मी तैनात हैं। जिन्हें बीते मार्च से मानदेय का भुगतान नहीं हो सका है। इसके विरोध में उपनलकर्मी बीते बुधवार से हड़ताल पर हैं। सीएचसी में अन्य स्टॉफ की कमी के चलते पर्चे बनाने से लेकर इंडोर वॉर्ड, मरहम पट्टी और दवा वितरण का काम तक इन्हीं कर्मचारियों के भरोसे हैं। ऐसे में हड़ताल के चलते अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चरमरा गई हैं। बृहस्पतिवार को भी इलाज के लिए पहुंचे लोग इधर-उधर भटकते नजर आए। सीएचसी प्रभारी डॉ. केके शर्मा ने बताया कि हड़ताल के चलते नियमित कर्मचारियों की ड्यूटी को शिफ्ट में लगाया गया है। इमरजेंसी सेवाएं पूर्ण रूप से चालू हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, पछवादून और जौनसार बावर क्षेत्र के लोगों के लिए सीएचसी विकासनगर सबसे बड़ा सहारा है। यहां रोजाना 300-350 ओपीडी होती है। ऐसे में स्टॉफ की कमी के चलते अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाएं बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें