फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कत्यूरी शैली में नजर आएगा धारी देवी मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। प्रसिद्ध धारी देवी मंदिर अब कत्यूरी शैली में नजर आएगा। मंदिर निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही नए मंदिर के द्वार भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रसिद्ध धारी देवी मंदिर जल विद्युत परियोजना के डूब क्षेत्र में आ गया था, जिस पर मंदिर को उसी स्थान पर 30 मीटर ऊपर उठाया गया है। मंदिर निर्माण का कार्य देख रहे अभियंता सत्यजीत खंडूड़ी ने बताया कि मंदिर निमार्ण का कार्य अंतिम चरण में है। मंदिर निर्माण के दौरान कत्यूरी शैली का विशेष ध्यान रखा गया है। नए मंदिर में श्रद्धालुओं को देवदार की लकड़ी पर शिल्पकारी की उत्कृष्ट नक्कासी देखने को मिलेगी। कत्यूरी कलाकृतियों को लकड़ी पर उकेरने के लिए जौनसार से आए शिल्पकारों की टीम दिन-रात काम कर रही है। मंदिर में जहां देवदार की लकड़ी पर शिल्पकारी की प्राचीन कला दिखेगी, वहीं उत्तराखंड की पर्वतीय शैली में पठाल से बनी मंदिर की छत भी आकर्षण का केंद्र होगी। खंडूड़ी ने बताया कि मंदिर निर्माण में श्रद्धालुओं की आस्था के साथ ही स्थानीय संस्कृति भी संजोई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें