फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह से इंटरनेट सेवा खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोगों ने तहसीलदार का घेराव कर किया हंगामा
विज्ञापन

- जारी नहीं हो पा रहे प्रमाणपत्र, लोग हो रहे परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला
कालसी। बीएसएनएल की खराब इंटरनेट सेवा के कारण तहसील मुख्यालय स्थित ई- डिस्ट्रिक्ट सेवा केंद्र से समय पर प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहे हैं। इस पर बुधवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने तहसीलदार का घेराव कर हंगामा किया। तहसीलदार के शीघ्र सेवा में सुधार के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।
लोगों ने कहा कि कालसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत 169 राजस्व गांव आते हैं। लेकिन बीते दो माह से ई- डिस्ट्रिक्ट सेवा केंद्र में कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ा है। खराब इंटरनेट सेवा के कारण लोगों को जाति, आय, हैसियत, चरित्र प्रमाण पत्र और खतौनी जारी नहीं हो पा रहीं हैं। नए आवेदन भी स्वीकार नहीं हो पा रहे हैं। दुर्गम ग्रामीण अंचलों के लोग प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए तहसील मुख्यालय आते हैं, लेकिन प्रमाणपत्र नहीं बनने पर उन्हें वापस लौटना पड़ता है। कहा कि यदि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं आता तो लोगों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। तहसीलदार एसपी उनियाल ने कहा कि मामले में बीएसएनएल के उच्चाधिकारियों को इंटरनेट सेवा में सुधार के लिए पत्र लिखा गया है। जल्द ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

घेराव करने वालों में रविंद्र सिंह तोमर, रोहित, विकास राठौर, मातवर सिंह चौहान, प्रदीप उनियाल, राजीवर राठौर, सुनील, निशिता तोमर, निशा चौहान, राजेंद्र सिंह, आनंद सिंह नेगी, कपिल सिंह, दिनेश, संदीप, नारायण सिंह, अभिषेक, सरदार सिंह, विनय, टीकम, गजेंद्र, विनीत, सुल्तान सिंह आदि शामिल रहे।
-----
नहीं चलता जनरेटर
तहसील मुख्यालय में हजारों रुपये की लागत से स्थापित जनरेटर धूल फांक रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाइट जाने के बावजूद तहसील कर्मचारी जनरेटर नहीं चलाते। इस कारण उन्हें कई बार निराश लौटना पड़ता है। एक साल पूर्व लोगों की शिकायत के बाद तहसील परिसर में जनरेटर स्थापित किया गया था। जनरेटर स्थापित करने का उद्देश्य लोगों को समय पर प्रमाणपत्र जारी करना था। लेकिन, लाइट जाते ही यह सेवा भी ठप पड़ी रहती है।
विज्ञापन

----
चकराता में भी चार दिन से ठप इंटरनेट सेवा
चकराता। कालसी तहसील मुख्यालय के साथ ही चकराता क्षेत्र में भी बीते चार दिन से बदहाल संचार सेवा के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इंटरनेट सेवा नहीं होने के कारण बीते चार दिन से सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। मामले में स्थानीय लोगों ने दूरसंचार विभाग के महाप्रबंधक को पत्र भेज व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की है। पत्र में लोगों ने कहा कि खराब इंटरनेट सेवा के कारण ई-ड्रिस्टिक्ट सेवा केंद्र में कामकाज ठप पड़ा है। बैंकों और पोस्ट ऑफिस में भी कामकाज नहीं हो पा रहा है। एटीएम से भी पैसे नहीं निकल रहे हैं। 250 से अधिक गांव की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में महावीर सिंह, जगत सिंह, भगत सिंह, चमन सिंह, राजेंद्र सिंह, कलम सिंह, राहुल, यशपाल, हरि सिंह, राकेश भट्ट, गीताराम, शरण सिंह, संदीप सिंह, अमित, कृपाराम आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें