ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
नगर निगम के मेयर और 40 पार्षदों को आगामी दो दिसंबर को शपथ दिलाई जाएगी। इसकी रूपरेखा के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष व ऋषिकेश प्रभारी विनय रोहिला ने बुधवार को अपने आवास पर पार्षदों और समर्थकों को साथ बैठक की।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रोहिला ने सभी पार्षदों को संख्या देकर शपथ ग्रहण में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस दौरान पार्षदों को नगर निगम में कार्य करने के सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद सभी पार्षद व्यक्तिगत रूप से मेयर से मिलें।
यादगार होना चाहिए शपथ ग्रहण समारोह : ममगाई
मेयर अनीता ममगाई ने कहा कि सभी पार्षद समर्थकों और लोगों को लेकर शपथ ग्रहण समारोह में आएं। ऋषिकेश का नगर निगम बनने के बाद यह पहला शपथ ग्रहण समारोह यादगार होना चाहिए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, कृष्ण कुमार सिंघल, जितेंद्र अग्रवाल, अनिल ध्यानी, पंकज शर्मा, संजय वर्मा, प्रदीप धस्माना सहित भाजपा के पार्षद उपस्थित रहे।