फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाट का नाम बदलकर नंदानगर करने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
घाट। क्षेत्र पंचायत घाट की बैठक में घाट का नाम बदलकर नंदानगर रखे जाने का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। बैठक में कई अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई। शिक्षा, सड़क और पेयजल की समस्या प्रमुखता से उठाई गई।
विज्ञापन

विकासखंड सभागार में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख कर्ण सिंह नेगी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में घाट ब्लाक का नाम नंदानगर किए जाने की पुरजोर पैरवी की गई। सदस्यों ने ध्वनिमत से यह प्रस्ताव पारित कर कहा कि यह मां नंदा का मायका क्षेत्र है, लिहाजा मां नंदा के नाम से घाट का नामकरण किया जाए। सदन में क्षेत्रीय विधायक और सांसद से भी प्रस्ताव की पुरजोर पैरवी का अनुरोध किया गया।
जिला पंचायत सदस्य गुड्डू राम ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत ब्लॉक के कई गांवों में अभी तक भी शौचालयों का निर्माण नहीं हो पाया है। कई एपीएल परिवारों को मिशन के तहत योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ब्लॉक प्रमुख कर्ण सिंह ने कहा कि विगत वर्षों मं हाईस्कूल पगना, कुंडबगड़ और चौंदघाट को इंटर का दर्जा दिया गया, लेकिन अभी तक यहां शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पाई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र राम ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय बूरा एकल शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहा है। यहां 105 छात्र अध्ययनरत हैं। प्रधान मोहन सिंह और क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक सती ने घाट-भेंटी, लुण्तरा-माणखी, मोलागाड-मटई, धुर्मा-कुंडी मोटर मार्ग के सुधारीकरण की मांग उठाई। प्रधान चंद्री राम, दीपा देवी, दलवीर सिंह और शकुंतला देवी ने आपदा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त हुए पैदल रास्तों की अभी तक मरम्मत न होने पर आक्रोश जताया। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि सीएचसी घाट में टेक्नीशियन के अभाव में एक्सरे मशीन जंक खा रही है। ग्राम प्रधान संध्या देवराड़ी, वीरेंद्र राम, बसंती देवी ने ग्रामीण क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों के सुधारीकरण की मांग की। बैठक का संचालन बीडीओ मोहन सिंह आंचल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें