फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में घुसा गुलदार, लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। घसिया महादेव स्थित एक होटल में मंगलवार देर रात गुलदार घुस गया। करीब 15 मिनट तक गुलदार होटल की गैलरी में ही दुबका रहा। कुछ देर बाद जब होटल का एक कर्मचारी कमरे से बाहर आया तो गुलदार यहां से भाग गया। इस दौरान गुलदारन की वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात घसिया महादेव स्थित एक होटल में घुसे गुलदार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गुलदार कुछ देर होटल परिसर में घूमने के बाद गैलरी में ही दुबक गया। हालांकि गुलदार ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। होटल आवासीय बस्ती व राष्ट्रीय राजमार्ग से लगा हुआ है। बस्ती में गुलदार की धमक से लोगों में दहशत बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन ने सुरक्षा की मांग की है। एसडीएम माया दत्त जोशी ने बताया कि गुलदार की धमक के संदर्भ में वन विभाग को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें