फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खिलाड़ियों ने हासिल किया ब्राउन बेल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

श्यामपुर। रेनबुकाई कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में मंगलवार को आईडीपीएल के सामुदायिक केंद्र में कराटे बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। इस मौके पर 60 कराटे खिलाड़ियों ने कराटे बेल्ट परीक्षा दी। इसमें पांच खिलाड़ियों ने ब्राउन बेल्ट हासिल का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद अग्रवाल, बाडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव थपलियाल, चिंतामणि, सभासद जयेश राणा ने दीप जला कर किया। नार्थ इंडिया चीफ सेन्सई कमल बिष्ट के नेतृत्व में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राहुल कुमार, सुकृति, प्रांजल, वासु, अंश ठाकुर को ब्राउन बेल्ट, नीरज बिष्ट, प्रेरणा सिंह, शुभम, प्रकृति, प्रज्ञा, सौनक, दीया, वैष्णवी, यश, आदर्श, भव्य, दीपांकर, मिशिका, रुचिका, दक्ष, सोनिया, प्राची, निष्ठा, आरूष, अर्पित को ग्रीन, येलो तथा ब्लू बेल्ट प्रदान किया। कमल बिष्ट की ओर से दुर्गेश, प्रेरणा बडोला, दिनेेेश राणा, सचिन कुमार को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की गई। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद अग्रवाल ने कहा कि कराटे से आत्मनिर्भरता पैदा होती है। इस मौके पर राहुल कुमार, राजेश भंडारी, अनिश बिंजोला, आवेश नेगी, अलका रावत, सचिन, कपिल शर्मा, संदीप, जय शीतल, सिमरन रावत, दिनेश राणा, दिग्विजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें