फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवाल ब्लॉक के कई गांव बिजली से वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। ऊर्जा सचिव के आदेश के बावजूद ब्लाक के बिजली से वंचित गांवों में बिजली लाइनें बिछाई नहीं गई है। ऊर्जा निगम को 30 नवंबर तक विद्युतविहीन गांवों में बिजली लाइन बिछाने का काम पूरा करना था, लेकिन यह काम किसी गांव में पूरा ही नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से संचालित दीन दयाल ग्रामीण ज्योति योजना के तहत विद्युतविहीन सभी गांवों का विद्युतीकरण होना है। 16 नवंबर को ऊर्जा सचिव राधिका झा ने सभी जिलों में 30 नवंबर तक योजना के तहत बिजली लाइनें बिछाने के निर्देश दिए थे। ब्लाक प्रमुख सुमति बिष्ट, व्यापारी इंद्र सिंह राणा, डीडी कुनियाल सहित महावीर बिष्ट आदि का कहना है कि ब्लाक के सबसे दूरस्थ गांव पिनाउ, हिमनी, बलाड़, बमोटिया सहित 12 से अधिक गांवों में निगम ने काम ही नहीं किया है। ऊर्जा निगम के ईई देवेंद्र कुमार ने बताया कि खेता मानमती क्षेत्र में लाइन बिछाने का काम चल रहा है। पिनाउ, बलाड़, बमोटिया आदि गांवों में लाइन बनाने का काम शीघ्र शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 नवंबर तक सभी घरों में बिजली पहुंचाने के निर्देश उर्जा सचिव के द्वारा दिए गए थे, लेकिन भौगोलिक परिस्थितियों के चलते यहां निर्माण कार्य में कुछ समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें