फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि दफ्तर पर सूना गांव के लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। थराली-सूना-पैनगढ़ मोटर मार्ग का सुधारीकरण नहीं होने पर सोमवार को सूना गांव के लोगों का धैर्य जवाब दे गया। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चार घंटे तक विभाग के दफ्तर पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि विभागीय उपेक्षा चलते मोटर मार्ग पिछले पांच साल से बदहाल बना है। विभागीय अधिकारियों के दो माह में सड़क को दुरुस्त करने के आश्वासन पर ही ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

ग्रामीण सोमवार सुबह दस बजे लोनिवि कार्यालय पहुंच गए। यहां हुई सभा में ग्रामीणों ने कहा कि थराली से सूना के लिए तीन किमी मोटर मार्ग लोनिवि के हवाले है, जो पिछले पांच साल से बदहाल बना हुआ है। यहां डामर कई जगह उखड़ गया है। पुश्ते और दीवारें क्षतिग्रस्त हैं। नालियां नहीं होने से सड़क पर दलदल बना है। ऐसे में मोटर मार्ग दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है। विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने कार्यालय में धरना दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर दोपहर दो बजे ग्रामीण शांत हुए।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता विजय कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने करीब दो माह में सड़क को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शनकारियों में राधाबल्लभ देवराड़ी, महेशानंद, कैलाश चंद्र, अमित देवराड़ी, अंकित देवराड़ी, चंद्रमोहन, भगवती प्रसाद पवन देवराड़ी, योगेश देवराड़ी, मनोज देवराड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें