गोपेश्वर। नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में युवा-युवतियों ने खूब दमखम दिखाया। जीआईसी बैरागना के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ बालिका सीनियर वर्ग में गार्गी ने प्रथम, रेनू ने द्वितीय व अंकिता नेगी ने तृतीय तथा जूनियर वर्ग में ईशा ने प्रथम, संगीता ने द्वितीय और मीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के बालक सीनियर वर्ग में अमन प्रथम, आयुष द्वितीय व रुपेंद्र तृतीय तथा जूनियर वर्ग में विशाल प्रथम, सचिन द्वितीय और रोहित तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ बालक सीनियर वर्ग में दीपक ने प्रथम, राहुल ने द्वितीय व गोलू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में गार्गी, अंकिता व साक्षी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं।
400 मीटर बालक ओपन वर्ग में राहुल बिष्ट, राहुल राणा व अंकित, लंबी कूद बालक-बालिका सीनियर वर्ग में अंकित-गार्गी, अनूप-संगीता व बबलू-मीना तथा इसी प्रतियोगिता में बालक-बालिका जूनियर वर्ग में पवन-मीना, विशाल-गार्गी व अमन ठाकुर-संगीता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कबड्डी बालक सीनियर वर्ग में ग्राम पंचायत मंडल की टीम ने बैरागना की टीम को हराया, जबकि जूनियर वर्ग में बैरागना की टीम ने मंडल की टीम को पराजित किया। बालिका वर्ग की कबड्डी में बणद्वारा गांव की टीम ने मंडल की टीम को पराजित किया। बालक वॉलीबाल प्रतियोगिता में कोटेश्वर की टीम ने बैरागना को 2-1 से हराया। प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगत सिंह बिष्ट ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान आशीष कुमार, पूर्व पीटीए अध्यक्ष सुनील सिंह, नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवक राकेश, अभिषेक, देवेंद्र दानू, भोपाल सिंह राणा व राकेश चंद्र आदि मौजूद थे।