फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैनिक कर्मियों को मिले समान कार्य के बदले समान वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

कालसी। उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन के द्विवार्षिक अधिवेशन में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। अधिवेशन में संगठन की नवीन कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। जिसमें जगत राम जोशी को अध्यक्ष, सुधीर भट्ट सचिव, खजान सिंह उपाध्यक्ष, अतर सिंह संयुक्त सचिव, जेएस नौटियाल संगठन मंत्री, उत्तम चंद प्रचार मंत्री और मनोज कुकरेती कोषाध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन

कालसी स्थित वन विश्राम भवन के परिसर में आयोजित अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष देवलियाल और उत्तराखंड सचिवालय संघ के महासचिव राकेेेश जोशी शामिल हुए। जिलाध्यक्ष सुभाष देवलियाल ने दैनिक कर्मचारियों को नियमित करने की मांग उठाई। कहा जब दैनिक कर्मी नियमित नहीं हो जाते उन्हें समान कार्य के बदले समान वेतन दिया जाए। उत्तराखंड सचिवालय संघ के महासचिव राकेेेश जोशी ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। पांच वर्ष तक काम करने वाले विधायक को तो पेंशन मिलती है लेकिन सालों से सरकार की सेवा करने वाले कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिलती। उन्होंने वर्ष 2004 के बाद कार्यरत कर्मियों को भी पेंशन सुविधा देने की मांग की। संचालन अनिल पंवार ने किया। इस मौके पर अनिल पंवार, सत्येंद्र सिंह गुसाईं, महेंद्र सिंह चौहान, हरीश चौहान, जमर नौटियाल, अवतार सिंह, अतर सिंह, खजान सिंह, सत्येंद्र रावत, संतराम, ठाकुर बशन सिंह, मोहन लाल, आनंद रमोला, गुलशेर, गीताराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें