फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों को पूर्व की भांति मिले एसीपी का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

विकासनगर। विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की डाकपत्थर स्थित मनोरंजन सदन द्वितीय में आयोजित केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में विभिन्न सूत्रीय मांगों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता अरविंद बहुगुणा ने की।
आयोजित बैठक में अरविंद बहुगुणा ने कहा कि लंबे समय से तीनों ऊर्जा निगमों में नियमित रूप से नियुक्त अवर अभियंता वर्ष 2009 से 4600 रुपये ग्रेड वेतन देने की मांग कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। उन्होंने पूर्व की भांति कर्मचारियों को 9, 14 और 19 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर एसीपी का लाभ देने के साथ ही अवर अभियंता से सहायक अभियंता के पदों पर पदोन्नति कोटा 50 प्रतिशत करने की मांग की। कहा यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होती तो संगठन को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। बैठक में उप महासचिव विक्की दास, प्रकाश कुमार, मोहम्मद अनीस, भानू जोशी, राजेश शर्मा, अमित कुमार, देवेंद्र चौहान, प्रदीप शर्मा, राजवीर सिंह, नितिन तिवारी, अनुराग वर्मा, विनित सैनी, आदेश त्यागी, संजीव आर्य, सुखवीर ने भी विचार रखे। संचालन महासचिव पंकज सैनी ने किया।
विज्ञापन


दीपेंद्र अध्यक्ष, भूपेंद्र सचिव बने
विकासनगर। उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर्स एसोसिएशन की डाकपत्थर स्थित आस्था सदन में हुई बैठक में यमुना वैली, डाकपत्थर मंडल, ढकरानी मंडल और लखवाड़ व्यासी मंडल की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। यमुना वैली में दीपेंद्र चौहान अध्यक्ष, संदीप तोमर उपाध्यक्ष और भूपेंद्र फर्तियाल सचिव चुने गए।
विज्ञापन

डाकपत्थर मंडल में चांद कुमार अध्यक्ष और धाम सिंह नेगी सचिव चुने गए। लखवाड़ व्यासी मंडल में नवीन कुंवर और मातबर सिंह नेगी को क्रमश: अध्यक्ष और सचिव चुना गया। ढकरानी मंडल में ललिता प्रसाद बुढ़ाकोटी अध्यक्ष और हरीश तिवारी सचिव चुने गए। बैठक में वक्ताओं ने कई मांगों को भी जोरशोर से उठाया। इस मौके पर सुधीर सकलानी, मनोज कुमार रावल, केदार सिंह राणा, भूपेश कुमार, रितेश तोमर, सुधीर कुमार सिंह, अंकित शर्मा, एके सिंह, नीरज कुमार फुलेरा, मोहम्मद हसीन, नवीन कुमार, संदीप सिंह, रविंद्र, जसपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें