फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 और 30 को दिल्ली में गरजेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। अखिल भारतीय किसान सभा समेत दो सौ अन्य किसान संगठनों की संयुक्त अगुवाई में किसान 29 और 30 नवंबर को दिल्ली में किसान महारैली में आवाज बुलंद करेंगे। महारैली को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों ने रविवार को डोईवाला क्षेत्र के कई गांवों में शृंखलाबद्ध बैठक आयोजित कीं। इस दौरान किसानों की समस्याएं सरकार के सामने रखने की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

किसान सभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रविवार को माजरी ग्रांट, शेरगढ़, चांड़ी प्लांटेशन, लालतप्पड़, मारखम ग्रांट और मियांवाला आदि गांवों में बैठकें आयोजित कीं। किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सजवाण ने कहा कि मोदी सरकार ने साढ़े चार साल के शासन में किसानों के लिए कुछ नहीं किया है। इससे हतोत्साहित किसानों को आत्महत्या करने के लिए विवश होना पड़ा है। बताया कि 29 और 30 नवंबर को दिल्ली में ऐतिहासिक किसान महारैली आहूत की गई है। किसान सभा के जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि किसानों का लाभकारी मूल्य देने, गन्ना मूल्य भुगतान, बटाईदार किसानों के कर्जा माफी समेत कई मांगें महारैली में रखी जाएंगी। रैली में देहरादून से सैकड़ों किसान प्रतिभाग करेंगे। बैठक में जिला सचिव कमरुद्दीन, डोईवाला मंडल सचिव याकूब अली, सुरजीत सिंह, अनूप पाल, फूल सिंह, पूरण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें