फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपूत क्लब ने समीर इलेवन को 60 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। खादिम क्रिकेट क्लब तेलीवाला की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में राजपूत क्लब हरिद्वार ने समीर इलेवन तेलीवाला को 60 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ दी सीरिज बाबू और मैन ऑफ दी मैच रोहित रहे।
विज्ञापन

सुसवा नदी तेलीवाला के मैदान पर रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर राजपूत क्लब हरिद्वार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 124 रन बनाए। रोहित ने सर्वाधिक 37 और भारत ने 12 रन जोड़े। समीर इलेवन के हर्ष और तारिक ने तीन-तीन विकेट चटकाऐ। लक्ष्य का पीछा करने उतरी समीर इलेवन राजपूत क्लब की घातक गेंदबाजी के कारण 16वें ओवर में महज 64 रन बनाकर ढेर हो गई। हर्ष ने 19 रन बनाए। राजपूत के गेंदबाज रोहन ने तीन और अंकुश ने दो विकेट लिए। खादिम क्लब के अध्यक्ष कलीम अहमद ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी और नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। समापन अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव सागर मनवाल, नितिन गोला, नासिर अली, इम्तियाज अली, डॉ. सादिक अली, रिजवान अली, जुनैद, अब्दुल समद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें