श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी में रविवार को स्कूली बच्चों की मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। सीनियर वर्ग में मीनाक्षी और जूनियर वर्ग में मनतशा ने पहला स्थान हासिल किया।
रविवार को नगर पालिका सभागार में दो वर्गों में मेहंदी प्रतियोगिता संपन्न हुई। जूनियर वर्ग में 10 और सीनियर वर्ग में सात छात्राओं ने अपना हुनर दिखाया। निर्णायक नीतू जखमोला, आयशा व शबीना ने थीम, सफाई व कला आदि के आधार पर प्रतिभागियों को अंक दिए। जूनियर वर्ग में मनतशा (मार्डन जूनियर स्कूल) ने पहला , दीप्ति नेगी (स्वामी ओंकारानंद जूनियर हाईस्कूल) ने दूसरा व जाह्नवी रावत (शेमफोर्ड स्कूल) ने तीसरा स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में मीनाक्षी (जीजीआईसी) प्रथम, जेसिका (देवभूमि पब्लिक स्कूल) द्वितीय और अंजली मेवाड़ (एसजीआरआर) तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी प्रमिला भंडारी व लक्ष्मी रावत मौजूद थीं।
दंगल देखने के लिए उत्सुक रहे लोग
श्रीनगर। बैकुंठ चतुर्दशी मेले में पहली बार आयोजित महिला-पुरुष कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। इसमें कुरुक्षेत्र, पटियाला, गोरखपुर, मेरठ, डोईवाला व दिल्ली से आए पहलवानों ने शहरवासियों के समक्ष दंगल का प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में दिल्ली की सीमा ने हरियाणा की नेहा तोमर को चित्त किया। महिला वर्ग की प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रीति गोस्वामी ने किया। वहीं पुरुष वर्ग मेें जग्गा पहलवान, संजय पहलवान, बंटी पहलवान, संदीप पहलवान, अनुज, ब्रह्मचारी व विपिन ने आपस में भिड़ते हुए अपने दांव दिखाए। हरियाणा से आए एक पहलवान ने कुश्ती में भिड़ने के लिए उत्तराखंड के पहलवानों को ललकारा, जिसके बाद डोईवाला के पहलवान संजय ने हरियाणा के पहलवान को धूल चटाई।
मेले में आज
पूर्वाह्न 11 बजे पालिका सभागार में रंगोली प्रतियोगिता
शाम 7 बजे स्टार नाइट, गायक विनोद राठौड़ व हास्य कलाकार रवींद्र जोशी
>>>>>>>>
जारी
सन्दीप