फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले मुकाबले में दून के विशाल व पिथौरागढ़ के विक्रम जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। मेले में आयोजित हो रही राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रविवार को विभिन्न वर्गों में 25 मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में देहरादून के विशाल और दूसरे मुकाबले में पिथौरागढ़ के विक्रम विजेेता रहे। तीसरे मुकाबले में बागेश्वर के तनुज कुमार, चौथे मुकाबले में देहरादून के संजय चौहान, पांचवें में चंपावत के विजय ने बाजी मारी।
विज्ञापन

6वें मुकाबले में एसटीसी के नीरज पुजारी, सातवें मुकाबले में देहरादून के दौलत महर, आठवें मुकाबले में ऊधमसिंह नगर के अजय, 9वें मुकाबले में एसटीसी के जसप्रीत, 10वें मुकाबले में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के देशरतन ने जीत दर्ज की। 11वें मुकाबले में हरिद्वार के प्रीत जोशी, 12वें में एसटीसी के राहुल, 13वें में देहरादून के रितीश , 14वें मुकाबले में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के नीरज देवली, 15वें मुकाबले में चंपावत के हरीश विजेता रहे।
वहीं फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने किया। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में बीएससी देहरादून ने श्रीनगर को 4-3 से हराया। दूसरे मुकाबले में अगस्त्यमुनि ने एचएसएफसी गौचर फर्स्ट को 1-0 से हराया। तीसरे मुकाबले में स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर ने गैरसैंण को 3-2 से तथा चौथे मुुकाबले में एचएसएफसी गौचर सीनियर की टीम ने उमा देवी फुटबॉल क्लब कर्णप्रयाग को 4-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस मौके पर एसडीएम गोपाल राम बिनवाल, जयकृत बिष्ट, दिनेश बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें