फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने सरकारी भूमि पर बन रहे भवन को किया ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी। तहसील प्रशासन पोखरी की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर वल्ली रोड के किनारे सरकारी भूमि पर निर्माणाधीन भवन को ध्वस्त कर दिया। इधर, भवन स्वामी ने जिला मजिस्ट्रेट को दी तहरीर में तहसीलदार पोखरी और राजस्व कर्मचारियों के विरुद्घ कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

तहसीलदार आरके सुयाल के नेतृत्व में तहसील प्रशासन और नगर पंचायत की टीम ने पुलिस फोर्स की मदद से शनिवार को सरकारी भूमि पर बन रहे निर्माणाधीन भवन को ध्वस्त कर दिया। राजस्व उपनिरीक्षक मदन लाल ने बताया कि पूर्व में भी अतिक्रमणकारी को नोटिस के जरिए सरकारी भूमि पर निर्माण कार्य न करने के निर्देश दिए गए थे, इसके बावजूद भवन निर्माण का कार्य किया जा रहा था। इधर, भवन स्वामी फते सिंह ने जिला मजिस्ट्रेट को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि राजस्व विभाग के अधिकारियों की ओर से पूर्व में भवन निर्माण के लिए मौखिक रुप से स्वीकृति दे दी गई थी, उससे धनराशि की भी मांग की जा रही थी। धनराशि की व्यवस्था न होने पर भवन को ध्वस्त कर दिया गया है। भवन स्वामी ने जिला मजिस्ट्रेट से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें