फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्सी पर बैठने से पहले निगम का हुआ शुद्धिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

संभवत: ये पहला मौका है जब नगर निगम की दरो दीवार और माहौल पूरी तरह धार्मिक अनुष्ठानों का केंद्र बना। जिन कार्यालयों में फरियादियों के दस्तावेज पलटे जाते थे और सुनवाई होती थी वहां मंत्रोच्चारण गूंज रहे थे। जिन बरामदों में कर्मचारी और आवेदक फाइलें लिए फिरते थे, वहां आरती की थाल घुमाई जा रही थी। मेयर अनीता ममर्गाईं पति हेतराम ममगाई और पार्टी के कार्यकता हवन कुंड के पास बैठे आहुति दे रहे थे।
ये नजारा शनिवार को ऋषिकेश नगर निगम कार्यालय का था। नगर पालिका से उच्चीकृत होकर नगर निगम बनने के बाद मेयर बनीं अनीता ममगाईं शनिवार को पहली बार कार्यालय पहुंची थीं। कार्यालय का पहला दिन पूरी तरह धार्मिक अनुष्ठानों को समर्पित रहा। प्रात: करीब 10:30 बजे से हवन पूजन शुरू हुआ। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने इस अनुष्ठान को जहां शुद्धिकरण हवन का नाम दिया वहीं खुद मेयर अनीता ममगाईं ने इसे संस्कार और संस्कृति का हिस्सा करार दिया। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति के मुताबिक कोई भी शुभ कार्य से पहले हवन पूजन का विधान होता है। हवन पूजन में भाजपा कार्यकर्ता संजय वर्मा, कृष्ण कुमार सिंघल, चारू कोठारी, स्नेहलता शर्मा, राजेश नौटियाल, नवीन नौटियाल, अनिल ध्यानी, जितेंद्र अग्रवाल, मोनिका गर्ग, अजय बिष्ट, सौरभ रणाकोटी, सुजीत यादव, सचिन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्याओं के समाधान को शुरू होगी नई परिपाटी
शपथ ग्रहण समारोह का दिन ज्यो-ज्यों नजदीक आ रहा है, संभावति कार्ययोजनाएं भी छनकर बाहर आ रही हैं। मेयर अनीता ममगाई ने बताया कि निगम में एक काउंटर स्थापित किया जाएगा। इसके माध्यम से लोगों को केंद्र और राज्य की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सुुलभ कराई जाएगी। इसके अलावा सेवा योजन कार्यालय के लिए भी जगह आवंटित की जाएगी। जहां पर सेवा योजन कर्मचारी और अफसर सप्ताह में एक दिन यहां कैंप लगा सकेंगे। इससे नगर के बेरोजगार युवा अपना पंजीकरण करा सकेंगे। कार्यालय में व्यवस्थित बैठने के बाद अन्य बिंदुओं का पूरा खाका तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें