ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश। मां आनंदमयी मेमोरियल स्कूल में शनिवार को स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के चार सदनों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में नीलगिरी सदन के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल किया।
गौहरीमाफी रायवाला स्थित मां आनंदमयी मेमोरियल स्कूल में शनिवार को सनोनिम्स, करेक्ट द स्पेलिंग, एंटोनिम्स आदि विषयों पर प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता का शुभारंभ तिब्बत होम स्कूल रायवाला की कलसंग यंगलोल ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रतियोगिता में कक्षा पांच से नवीं तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में नीलगिरी सदन ने शानदार प्रदर्शन की बदौलत प्रथम स्थान हासिल किया। अरावली सदन ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
महिलाओं को दी ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी
ऋषिकेश। मां आनंदमयी मेमोरियल स्कूल में शनिवार को ब्रेस्ट कैंसर विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। एम्स ऋषिकेश की डीन व वरिष्ठ सर्जन डॉ. वीना रवि ने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में एक भयानक स्थिति पैदा कर रहा है। इस मौके पर उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर के कारण, उसके लक्षण, बचाव के साथ उपचार की जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं ने डॉ. बीना रवि से ब्रेस्ट कैंसर की अन्य जानकारियां हासिल कीं। इस अवसर पर प्रतीत नगर, रायवाला, गौहरीमाफी, खांडगांव की ग्राम प्रधान भी उपस्थित रहीं।