फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमजोर बच्चों को शिक्षा देना नारायण सेवा के बराबर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

मां कात्यायनी मंदिर ट्रस्ट की ओर से शनिवार को शीशमझाड़ी स्थित ज्ञान कतार पब्लकि स्कूल में अध्यनरत छात्र छात्राओं को नवनियुक्त मेयर अनिता ममगाई, महामंडलेश्वर ईश्वरदास व विद्यालय के संस्थापक गुरविंदर सलूजा ने स्कूल ड्रेस बांटी।
विज्ञापन

इस मौके पर गरीब पृष्ठभूमि के लगभग 40 बच्चों को स्कूल ड्रेस दी गई। इस मौके पर विद्यालय में अध्यनरत बच्चों ने सरस्वती वंदना कर अतिथियों का स्वागत किया। महामंडलेश्वर ईश्वर दास ने कहा कि आर्थिक स्थिति से कमजोर बच्चों के लिए शिक्षा देना नारायण सेवा के बराबर है। मेयर अनिता ममगाई ने कहा कि ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद छात्रों को नि:शुल्क शिक्षा के साथ ही आवश्यक वस्तुएं मुहैया कराया जाना प्रशंसनीय है। विद्यालय के संस्थापक गुरविंदर सलूजा कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर चेतन शर्मा, जयंत किशोर, अनिल ध्यानी, अभिषेक शर्मा, पंड़ित रवि शास्त्री, राम चौबे, अमित सक्सेना, सुधीर कलूड़ा, जयकुमार तिवारी, वेदप्रकाश धींगड़ा, नमिता सलूजा, ज्योति मसाली, सुशीला, शशि गौड़, सुनील थपलियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें