फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रचारक पर लगाए आरोपों को बताया निराधार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरबान सिंह रावत ने निकाय चुनाव में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक पर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया। कहा कि संघ का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

शनिवार को देवप्रयाग पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रावत ने पत्रकारों से वार्ता कर संघ के जिला प्रचारक पर लगाए गए आरोपों की कड़ी निंदा की है। कहा कि निकाय चुनाव में जिला प्रचारक पर जो आरोप लगाए गए हैं वह एक राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। कुछ लोग अपना महत्व बढ़ाने के लिए इस प्रकार का दुष्प्रचार कर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। रावत ने कहा कि संघ विशुद्ध सांस्कृतिक संगठन है, जिसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। कहा कि आरोप लगाने वाले लोगों को पहले संघ के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। तभी उनकी शंका का समाधान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें