फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने गांवों में चौपाल लगाकर ली औषधीय पौधों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। नवाचारी और बाल शोध कार्यक्रम के तहत राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय हरमनी के छात्र-छात्राओं ने गांवों में चौपाल लगाई। चौपाल में छात्र-छात्राओं ने बुजुर्ग ग्रामीणों से औषधीय पादपों की जानकारी ली। बुजुर्गों ने कुटकी, जटामासी, हथाजड़ी, नेरु, गरुड़ पंजा, सालम पंजा, कुणजू, सतावर, वन तुलसी, जंगली हल्दी जैसे औषधीय पादपों के बारे में बताया तथा उनके फायदे गिनाए।
विज्ञापन

शिक्षक बैशाख सिंह रावत के नेतृत्व में विद्यालय के 20 छात्र-छात्राओं ने मजोठी, हरमनी और लस्यारी गांव में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया। बुजुर्ग कल्पेश्वरी देवी ने बताया कि बुखार के लिए कड़वी और सिलपाड़ी व पत्थरचटा जड़ी पथरी के इलाज में प्रयोग की जाती है। चोट लगने पर कुणजू और बसिंगा जैसे औषधीय पौधे प्रयोग में लाए जाते हैं। शिक्षक बैशाख सिंह रावत ने बताया कि 15 और 16 दिसंबर को गोपेश्वर में बाल मेले का आयोजन होना प्रस्तावित है। मेले में छात्र-छात्राएं सगंध पादपों पर हासिल की गई जानकारी का प्रस्तुतिकरण करेंगे। इस मौके पर छात्रा साक्षी, गोविंद भारती, मुकुल, आंचल, कशिश, दिव्या, मोहित, दिव्यांशु और आयुष आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें