ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
रायवाला। श्री मां ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की ओर से भागीरथी विद्यालय हरिपुरकलां में शुक्रवार से एप्टेक लर्निंग व अरीना एनिमेशन आईटी इंस्टीट्यूट की शुरुआत हुई। इस दौरान फिल्म बाहुबली के ग्राफिक डिजाइनर व फायर फ्लाई क्रिएटिव एकेडमी हैदराबाद के डॉयरेक्टर सनत पीसी ने अपने अनुभव साझा किए।
इंस्टिट्यूट का शुभारंभ शुक्रवार को ग्रुप की संस्थापक श्रीतारा मां ने किया। इस मौके पर ग्राफिक डिजाइनर व फायर फ्लाई क्रिएटिव एकेडमी हैदराबाद के डायरेक्टर सनत पीसी ने कहा कि करियर के रूप में एनीमेशन का फील्ड व्यापक है। बेहतर करियर के लिए विद्यार्थी इसे चुन सकते हैं। कार्यक्रम में दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट में गुणवत्ता एवं सेवा प्रदाता सर्विस के हेड अजहर यूसुफ ने एयर होस्टेस फील्ड की जानकारी दी। स्वामी बाल गोपाल ने कहा कि श्रीमां ग्रुप सर्वसुलभ, आधुनिक व गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस आईटी इंस्टीट्यूट के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि एप्टेक लर्निंग के तहत कंप्यूटर एजुकेशन, ऐविएशन एंड हॉस्पिटलिटि, इंग्लिश लर्निंग, हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग और अरीना के तहत एनिमेशन का कोर्स कराया जाएगा। साथ ही सौ प्रतिशत जॉब प्लेसमेंट भी दिया जाएगा। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। इस मौके पर संस्था की ट्रस्टी मंजू तेजवानी, प्रधानाचार्य रेनू खन्ना, जीतेन रोहिरा, राजन आदि उपस्थित रहे।