फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्वालुओं के जयकारों से संपूर्ण क्षेत्र हुआ नंदामय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ पौराणिक लाटू देवता मंदिर के कपाट छह माह के लिए बंद हो गए। अब बैशाख माह की पूर्णिमा के दिन लाटू देवता मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को पौराणिक परंपराओं के अनुसार मंदिर के पुजारी खीम सिंह ने आंखों पर पट्टी बांधकर लाटू देवता के मंदिर में प्रवेश कर दीपक जलाया। इसके बाद विधि विधान के साथ नंदा देवी के धर्म भाई लाटू देवता के कपाट छह माह के लिए बंद कर दिए। इस दौरान श्रद्धालुओं के नंदा देवी और लाटू देवता के जयकारों से संपूर्ण क्षेत्र नंदामय हो गया। मंदिर के पुजारी खीम सिंह ने बताया कि अब बैशाख माह की पूर्णिमा के दिन लाटू देवता के कपाट खोले जाएंगे। इस मौके पर मंदिर समिति के संयोजक कृष्णा विष्ट, ग्राम प्रधान खीमी राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य हीरा पहाड़ी, मंदिर समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, हीरा बुग्याली, सुरेंद्र बिष्ट, अवतार सिंह, देवेंद्र सिंह, हुकम सिंह, पान सिंह, गब्बर सिंह, महिपत सिंह, नंदी देवी समेत कई श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें