फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानक जी का संपूर्ण जीवन असहायों की सेवा में रहा समर्पित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

गुरु पर्व की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को नि:शुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान में सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरुनानक देव को नमन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को गुरु पर्व का महत्व बताया गया।
विज्ञापन

मायाकुंड स्थित निशुल्क शिक्षण संस्थान उड़ान में बृहस्पतिवार को स्कूल के निदेशक डॉ. राजे नेगी ने कहा कि गुरुनानक देव सिख धर्म के प्रथम गुरु थे। उन्हीं के जन्मदिवस को गुरु पर्व के रूप में मनाया जाता है। गुरु नानक देव ने विश्व में शांति एकता एवं प्रेम की स्थापना के लिए सिख धर्म की स्थापना की। इसके अलावा गुरु नानक देव ने समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने का प्रयास किया। गुरुनानक देव ने अपना संपूर्ण जीवन असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगा दिया। इस मौके पर स्कूल संरक्षक कमल सिंह राणा, उत्तम असवाल, मीनाक्षी राणा, प्रिया क्षेत्री, प्रियंका कुकरेती, दीपिका पंत, मंजू देवी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें