फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की वरिष्ठता निर्धारण बना विवि के लिए गले की फांस

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन के लिए शिक्षकों की वरिष्ठता निर्धारण गले की फांस बन गया है। विवि प्रशासन ने कुछ दिन पूर्व विवि की वेबसाइट पर वरिष्ठता सूची जारी की थी। अब विवि प्रशासन ही इसे वरिष्ठता सूची मानने से इनकार कर रहा है। प्रशासन का कहना है कि यह सूची केवल शिक्षकों की नियुक्ति, अर्हता व पदोन्नति तिथि संबंध में है। इस सूची के जारी होने के 15 दिन बाद वरिष्ठता निर्धारित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि में शिक्षकों की वरिष्ठता का मामला सुलझ नहीं रहा है। वरिष्ठता को लेकर शिक्षकों में असमंजस बना हुआ है। विवि प्रशासन ने करीब एक माह पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसरों की वरिष्ठता सूची जारी की थी। इसके बाद विवि प्रशासन ने एसोसिएट प्रोफेसर प्रोफेसर की वरिष्ठता सूची जारी की थी, जिसे विवि की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया था। इस सूची के विवि की वेबसाइट पर अपलोड होते ही विवाद शुरू हो गया था। सूची में शिक्षकों के नामों के समक्ष उनकी नियुक्ति तिथि, अर्हता तिथि व पदोन्नति तिथि अंकित की गई थी। सूची से वरिष्ठता स्पष्ट नहीं हो रही है। विवाद को देखते हुए विवि प्रशासन अब स्वयं इसे वरिष्ठता सूची मानने से इनकार कर रहा है। कुलसचिव डा. एके झा का कहना है कि यह वरिष्ठता सूची नहीं है, यह सूची शिक्षकों की नियुक्ति, अर्हता व पदोन्नति की तिथि के संबंध में है। 15 दिन बाद वरिष्ठता सूची जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें