पोखरी। जंगल घास लेने गई एक युवती की खाई में गिरने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को गुड़म गांव के देवराज सिंह की पुत्री अंकिता (21) बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे गांव की अन्य महिलाओं के साथ गांव के समीप जंगल में गई थी। घास काटते समय अचानक अंकिता का पांव फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरी। उसके सिर पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान गुड्डी देवी ने बताया कि सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि अंकिता राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पोखरी में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी।