जोशीमठ/गोपेश्वर। नव निर्वाचित अध्यक्षों का बृहस्पतिवार को अपने-अपने क्षेत्रों में भव्य स्वागत हुआ। नगर पालिका जोशीमठ में नव निर्वाचित अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार का लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र पंवार ने जोशीमठ बाजार, अपर बाजार, रविग्राम, डाडों और सुनील वार्ड में जनसंपर्क कर नगर के विकास के लिए लोगों से सहयोग मांगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत, हरीश भंडारी, कमल रतूड़ी आदि मौजूद थे।
वहीं, नगर पंचायत नंदप्रयाग में निर्वाचित अध्यक्ष हिमानी वैष्णव ने पुरसाड़ी, नंदप्रयाग, मुनियाली, सोनला, झूलाबगड़, मंगरोली और अपर बाजार क्षेत्र में जाकर लोगों का आभार जताया। इस दौरान थराली विधायक मुन्नी देवी शाह का भी लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। निर्वाचित अध्यक्ष हिमानी ने कहा कि नगर में पथ प्रकाश, स्वच्छता, पेयजल और आम रास्तों को सुव्यवस्थित किया जाएगा। इस मौके पर कुंवर कंडेरी, प्रभाकर, जगदंबा प्रसाद, चंदन सिंह, बचन सिंह, वीरेंद्र और चंद्रलाल आदि मौजूद थे। वहीं, गोपेश्वर में पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र लाल ने भी विभिन्न वार्डों में जाकर जनता का आभार जताया।