फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपेश्वर में भाजपा को करना पड़ा भीतरघात का सामना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले में कांग्रेस ने नगर पंचायत गैरसैंण और नगर पालिका जोशीमठ सीट भाजपा से छीन ली है, जबकि भाजपा ने नगर पंचायत नंदप्रयाग में कब्जा बरकरार रखते हुए नगर पालिका गौचर की सीट कांग्रेस से छीन ली है। निर्दलीयों के कब्जे में रही नगर पालिका गोपेश्वर और नगर पालिका कर्णप्रयाग सीट क्रमश: कांग्रेस और भाजपा के खाते में गई हैं। नवगठित नगर पंचायत पीपलकोटी व नगर पंचायत थराली में भाजपा ने कब्जा किया है।
विज्ञापन

नगर पालिका गोपेश्वर में भाजपा को भितरघात के कारण कई वार्डों में हार का सामना करना पड़ा। भाजपा 11 वार्डों में से सिर्फ चार वार्ड ही जीत पाई, जबकि कांग्रेस सात वार्डों में आगे रही। जोशीमठ में भाजपा के बागी ही पार्टी पर भारी पड़े। उन्होंने पार्टी के वोटों पर सेंधमारी की। इस सीट से हालांकि कांग्रेस के शैलेंद्र पंवार ने 1778 वोटों के साथ नगर पालिकाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की, लेकिन निर्दलियों ने भी यहां खूब वोट बटोरे। 43 फीसदी वोट उनके खाते में गए हैं। कर्णप्रयाग में भाजपा ने चार दशक बाद अध्यक्ष की सीट कब्जाई है। यहां भाजपा की दमयंती रतूड़ी ने जीत दर्ज की। यहां निर्दलीय प्रत्याशी रजनी ने कांग्रेस का खेल बिगाड़ दिया। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मनोरमा देवली तीसरे स्थान पर रहीं। गौचर पालिका में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर में भाजपा ने मामूली अंतर से यह सीट कब्जा ली। यहां कांग्रेस की हार के पीछे बागी मीना लिंगवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मीना को 495 वोट मिले जबकि भाजपा की अंजू बिष्ट ने 31 वोट से जीत हासिल की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें