फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर की सरकार में निर्दलियों का भी रहेगा पूरा दखल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली के नगर पालिका और नगर पंचायतों में निर्दलीय सभासदों का भी दखल रहेगा। यहां विभिन्न निकायों में 13 निर्दलीय सभासद निर्वाचित हुए हैं, जिससे भाजपा और कांग्रेस के साथ ही निर्दलीय सभासद भी बोर्ड में अपना प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका गोपेश्वर में चार, जोशीमठ में तीन और कर्णप्रयाग में एक सभासद निर्दलीय है। नगर पंचायत नंदप्रयाग व थराली में एक-एक तथा पीपलकोटी व गैरसैंण में दो-दो सभासद निर्दलीय हैं, जबकि भाजपा के 17 और कांग्रेस के 13 सभासद निर्वाचित हुए हैं। गोपेश्वर पालिका में वार्ड पांच के निर्दलीय सभासद राजेंद्र लाल और वार्ड नौ पपड़ियाणा के सभासद दीपक पंवार का कहना है कि वार्ड की विभिन्न समस्याओं के लिए संघर्ष करेंगे। वार्डों में पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, ड्रेनेज, विद्युत, पथ प्रकाश और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें