फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति की परीक्षा में दंपति हुआ पास

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। निगम चुनाव में एक दंपत्ति ने जीता का अनोखा रिकार्ड दर्ज किया है। यह कमाल वार्ड 23 और 24 में हुआ है। जहां प्रत्याशी पार्टी से टिकट हासिल करने के बाद भी जीत के लिए जूझते रहते हैं। वहीं वार्ड 23 से निर्दलीय प्रत्याशी विकास तेवतिया ने न सिर्फ खुद जीत हासिल की बल्कि वार्ड 24 से पत्नी तन्नू विकास तेवतिया के सिर भी विजय का सेहरा सजा। विकास तेवतिया पूर्व में भी सभासद रह चुके हैं। इस बार उन्होंने नगर निगम बनने के बाद वार्ड 23 से दम ठोंका और कुल 487 मत हासिल किए। उन्होंने अपने निर्दलीय प्रतिद्वंदी थम्मन सिंह सैनी को मात दी।
विज्ञापन

उधर, वार्ड 24 से लड़ीं विकास की पत्नी तन्नू विकास तेवतिया को 476 वोट मिले। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी लाजवंती देवी को हराया है। इस लाजवाब जीत का श्रेय तन्नू अपने पति विकास तेवतिया को देती हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी उनके पति विकास तेवतिया सभासद रह चुके हैं। उनके काम की बदौलत ही लोकप्रियता हासिल हुई। अब दोनों नगर निगम की बोर्ड बैठकों से लेकर विकास के कार्यों के लिए जाया करेंगे। उनका कहना है कि जिन लोगों ने हमें यहां तक पहुंचाया है उन्हें किसी भी हाल में निराश नहीं होने दूंगी। हर सुख दुख में अपने क्षेत्र की जनता के साथ खड़ी हूं। इस दौरान विकास तेवतिया ने भी अपने और पत्नी के क्षेत्रवासियों को खूब आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें