ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तराखंड बेरोजगार संघ की आयोजित बैठक में संघ के कार्यकर्ताओं ने चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत की प्रशंसा की है। संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा कि ये भाजपा सरकार की उपेक्षा का नतीजा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बेरोजगार संघ के कार्यकर्ता 20 माह से समस्याओं के समाधान की आस लगाए हुए हैं। इसके लिए सरकार ने आश्वासन भी था, लेकिन सरकार ने चुप्पी साध रखी है। समस्या का जल्द निस्तारण नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर सतपाल चौहान, सचिन थपलियाल, गिरीश रावत, मेहर राणा, अर्जुन शर्मा, कमल कांत, नरेश जसंवत, दीपक, गिरधारी रावत आदि मौजूद रहे।