फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव परिणाम पर प्रत्याशियों ने की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

पछवादून की दोनों निकायों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने सोमवार को घर पर रहकर चुनाव परिणाम पर चर्चा की। अधिकांश प्रत्याशी पूरे दिन समर्थकों और कार्यकर्ताओं से प्रतिक्रिया लेकर जीत-हार के गुणा भाग में लगे रहे। जीत के प्रति सभी प्रत्याशी आश्वस्त नजर आए। हालांकि, नतीजों को लेकर उनके चेहरों पर चिंता की लकीरें भी साफ नजर आ रहीं थीं।
विज्ञापन

सोमवार को हरबर्टपुर में नगरपालिकाध्यक्ष की भाजपा प्रत्याशी नीरू देवी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने घर पर ही अपने समर्थकों के साथ मतदान के रुझान पर चर्चा की। कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र बिष्ट ने भी घर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रतिक्रिया ली। निर्दलीय प्रत्याशी संतोष रावत भी घर पर अपने समर्थकों के साथ चर्चा करते नजर आए। विकासनगर में कांग्रेस प्रत्याशी देवानंद पासी ने तिलक भवन में पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनाव परिणाम पर चर्चा की। भाजपा प्रत्याशी शांति जुंवाठा ने भी घर पर समर्थकों के साथ मतदान पर प्रतिक्रिया ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें