फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईटी मुद्दे पर सेवानिवृत कर्मचारी मुखर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन भी एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) उत्तराखंड के मुद्दे पर मुखर हो गया है। जल्दी सुमाड़ी में एनआईटी का निर्माण न होने पर सेवानिवृत्त कर्मचारी/अधिकारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को संगठन के कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस अवसर पर कहा गया कि लंबे समय से एनआईटी के स्थायी परिसर का निर्माण लंबित चल रहा है, जबकि सुमाड़ी के लोग भूमिदान कर चुके हैं। हजारों पेड़ काटे जा चुके हैं। करोड़ों की चाहरदीवारी बन चुकी है। इसके बावजूद वर्तमान में एनआईटी को अन्यत्र शिफ्ट करने की साजिश की जा रही है। इसमें स्थानीय प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध है।
वक्ताओं ने एनआईटी प्रबंधन की खुफिया जांच की मांग की ताकि पहाड़ से संस्थान को ले जाने का कुचक्र रच रहे लोग बेनकाब हों। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि शीघ्र सुमाड़ी में निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है तो रिटायर्ड कर्मचारी व अधिकारी सड़क पर उतरेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष टीपी उनियाल, सचिव शिवचरण सिंह, उपाध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, दीवान सिंह रावत, सदानंद पुरी, दयाराम पुरी, पीसी नौड़ियाल, प्रेम लाल व गिन्नी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें