फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपेश्वर के बालिका इंटर कॉलेज में आज होगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर निकाय चुनावों की मतगणना के लिए जिला निर्वाचन विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गोपेश्वर के बालिका इंटर कॉलेज में मतगणना केंद्र बनाया गया है। मंगलवार को सुबह आठ बजे से मतगणना कार्य शुरू होगा। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना होगी। मतगणना कार्यों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक जीके रस्तोगी, जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में मास्टर ट्रेनर आत्म प्रकाश डिमरी की ओर से मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

मतगणना के लिए कुल 33 टेबल लगाई गई हैं, जिसमें नगर पालिका गोपेश्वर के लिए 6, जोशीमठ के लिए 5, कर्णप्रयाग व गौचर के लिए 4-4 टेबल लगी गई हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत गैरसैंण व पोखरी के लिए 4-4 तथा थराली, पीपलकोटी, नंदप्रयाग के लिए 2-2 टेबल और दो टेबल अतिरिक्त लगाई गई हैं। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सुपरवाइजर तथा दो मतगणना सहायक नियुक्त किए गए हैं। मतों की गणना के लिए 9 रिजर्व टीमों सहित कुल 42 टीमें बनाई गई हैं, जिसमें 168 कार्मिकों की तैनाती की गई है। सुबह आठ बजे से सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना होगी। सभासदों को पड़े मतों की गणना बूथवार तथा अध्यक्ष को पड़े मतों की गणना वार्डवार की जाएगी। मतगणना की समाप्ति पर दो या दो से अधिक प्रत्याशियों की ओर से प्राप्त किए गए मतों की संख्या बराबर होने की स्थिति में निर्वाचित अभ्यर्थी का नाम लाटरी पद्धति के आधार पर तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें