फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क कोचिंग में दाखिले के लिए आयोजित हुई प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। निशुल्क कोचिंग के लिए सोमवार को श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर कैंपस में प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षा में 400 अभ्यर्थी शामिल हुए। डीएम स्वाति एस भदौरिया की पहल पर परीक्षा आयोजित कराई गई।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर कैंपस में अपराह्न 3 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक परीक्षा हुई। प्रश्नपत्र में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामान्य ज्ञान, सामान्य अध्ययन जैसे विषयों पर आधारित 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। डीएम ने स्वयं भी परीक्षा सेंटर के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि परीक्षा में टॉप 100 अभ्यर्थियों का कोचिंग के लिए चयन किया जाएगा। 10 अतिरिक्त अभ्यर्थियों को वेटिंग में रखा जाएगा। प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को कोचिंग के लिए गोपेश्वर कैंपस में कोचिंग सेंटर बनाया गया है। सेंटर में मेधावियों को आईएएस, पीसीएस, बैंकिंग तथा अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए नि:शुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। शिक्षकों और संसाधनों पर होने वाले खर्च जिला प्रशासन की ओर से वहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें