फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूची से नाम गायब होने से मायूस होकर लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला के चुनाव में मतदान करने पहुंचे तमाम लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब होने पर उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। सूची को कई बार खंगालने के बाद भी नाम नहीं मिलने पर मतदाताओं को मायूस होकर लौटने को मजबूर होना पड़ा। डोईवाला नगर पालिका में अधिकांश वार्डों में काफी संख्या में लोगों को मतदाता सूची में नाम नही मिलें। नगर पालिका के वार्ड संख्या 18 प्रेमनगर क्षेत्र से करीब 200 से अधिक लोगों के नाम सूची से गायब मिले।
विज्ञापन

प्रेमनगर निवासी चिंतामणि ध्यानी, चरणजीत, मोहन सिंह आदि ने बताया कि मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण मत देने से वंचित रह गए। वार्ड 16 कुड़कावाला में 150 लोग अपना नाम मतदाता सूची में दिन भर खोजते रह गए। वंदना और प्रेम सिंह ने बताया कि मतदान केंद्र पर उन्होंने नाम नहीं मिलने पर वापस लौटना पड़ा। वार्ड दो आर्य नगर में सांकरी क्षेत्र के कई लोगों के नाम सूची से नदारद रहे। क्षेत्र के नरेंद्र नेगी ने बताया कि यहां 100 से अधिक लोगों के नाम सूची से गायब रहे थे। मतदान केंद्रों पर ऐसे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें