फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री मंत्र के जाप से गूंजा साहिया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिया
विज्ञापन

शांति कुंज गायत्री परिवार की ओर से साहिया में नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विश्व शांति की कामना की गई। साहिया मंडी परिसर में सुबह 10 बजे शुरू हुआ गायत्री यज्ञ तीन घंटे तक चला।
विज्ञापन

टोलीनायक नरेंद्र ठाकुर ने नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ के महत्व के बारे में बताया। कहा कि पर्यावरण शुद्ध रखने के लिए यज्ञों का आयोजन आवश्यक है। यज्ञ से केवल आध्यात्मिक लाभ ही नहीं होता, बल्कि एक उद्देश्य अनेक लोगों को एक स्थान पर लाकर धर्म के प्रति संगठित करना भी है। इससे पूर्व यज्ञ स्थल पर किए गए गायत्री मंत्र के जाप से पूरा पांडाल गुंजायमान हो उठा। लोगों ने गायत्री मां की आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की। टोली नायक ने बताया कि अगली बार 24 कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर गजेंद्र राय, नरेंद्र ठाकुर, ब्रजमोहन, कमल, मनोज, प्रमिला राय, सूर्य प्रताप सिंह, खजान नेगी, मोहन शर्मा, सतपाल राय, विनोद कुमार भसीन, नंदलाल भारती, अंतराम जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें