फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

83517 मतदाता आज चुनेंगे अपना पहला मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। नगर निगम ऋषिकेश में 83517 मतदाता अपने पहली महिला मेयर की किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें महिला मतदाताओं की आबादी करीब 39 हजार है जबकि पुरुष मतदाता 44 हजार 517 हैं। नगर पालिका से उच्चीकृत होकर नगर निगम ऋषिकेश बनने के बाद 1966 मतदाता बढ़े हैं। निगम के पहले चुनाव में मेयर प्रत्याशियों सहित सभी 40 वार्डों के पार्षदों के भाग्य का फैसला आज मतपेटियों में बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम ऋषिकेश बनने के बाद पहली बार हो रहे चुनाव में मेयर पद के चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें भाजपा से अनिता ममगाई, कांग्रेस से लक्ष्मी सजवाड़, निर्दलीय वीना दीप शर्मा और आम आदमी पार्टी की ओर से मंजू शर्मा मैदान में हैं। चुनावी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शनिवार को आईडीपीएल स्थित सामुदायिक भवन में मतगणना केंद्र में बैलेट पेपर और मतपेटियां लेकर अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने बूथों के लिए रवाना कर दिए गए। मतदान के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन न हो इसके लिये चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
शनिवार को चुनाव आब्जर्बर आशीष श्रीवास्तव ने मतगणना केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चुनाव ड्यूूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव सामग्री वितरित की गई। मतगणना केंद्र से निकलने से पूर्व अधिकारियों और कर्मचारियों ने बैलेट पेपर की पड़ताल की। साथ ही मतपेटियों की जांच भी की गई।
विज्ञापन


40 वार्डों में 90 बूथ बनाए गए
ऋषिकेश। नगर निगम में 40 वार्डों में 36 केंद्रों पर 90 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 42 संवेदनशील और 27 बूथ अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं। शनिवार को चुनाव आर्ब्जवर आशीष श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी प्रेमलाल सहित चुनाव में नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट ने मतगणना केंद्र पहुंच व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मतदाता सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कर सकेंगे।
एक बूथ पर चार अधिकारी रहेंगे तैनात
नगर पालिका परिषद के चुनाव के दौरान नगर में कुल 25 वार्ड थे, इनमें 56 बूथ बनाए गए थे। पालिका चुनाव के दौरान 29 हजार 800 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। उस दौरान महिला मतदाताओं की संख्या 38 हजार 525 थी, जबकि पुरुष मतदाता 43 हजार 26 थे। नगर निगम बनने के बाद इसमें 15 वार्ड नए जोड़े गए और 34 नए बूथ बनाए गए हैं। इस हिसाब से अब कुल 40 वार्डों में 90 बूथ हो गए हैं। प्रत्येक बूथ पर चार चुनाव अधिकारी मौजूद रहेंगे, जिनमें एक पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय होंगे।

मतदान केंद्र में मोबाइल फोन प्रतिबंधित
मतदान केंद्र में अपने साथ मतदाता आधार कार्ड, फोटो पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं। साथ ही बीएलओ की सूची में मतदाता अपना नाम अवश्य देख लें। मतदान केंद्र में ज्वलनशील पदार्थ जैसे माचिस, लाइटर सहित खुटका, पान मसाला ले जाना प्रतिबंधित है। साथ ही मोबाइल फोन का प्रयोग भी मतदान केंद्र में पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

मतदान केंद्र से 250 मीटर दूर होगा प्रत्याशी का स्टॉल
कोतवाली निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि मतदान स्थल से 250 मीटर की दूरी तक किसी भी प्रत्याशी का स्टॉल, बैनर, होर्डिंग, पोस्टर, स्टीकर या प्रचार सामग्री प्रतिबंधित रहेगी। ऐसा करना आचार संहिता का उल्लंघन माना जायेगा। यदि ऐसा करता कोई भी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर पुलिस फोर्स निरंतर फ्लैग मार्च करती रहेगी।

कोट्स
रविवार को होने वाले मतदान में मतदान स्थलों पर मतदाताओं के लिए पूरी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतदान स्थलों पर मतदाताओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है। मतदाताओं के लिए अपने साथ मोबाइल, माचिस सहित अन्य ज्वलनशील पदाथो को ले जाने पर पाबंदी है। हर मतदान केंद्रों में असमाजिक गतविधियों पर सुरक्षा बलों की पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन

- लक्ष्मीराज चौहान उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें