फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर निदेशक ने तलब की बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। अपर शिक्षा निदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) एसपी खाली ने जिले के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रांगतोली में संचालित एक निजी विद्यालय से मान्यता संबंधी प्रपत्र मांगे तो संचालक कोई प्रपत्र ही नहीं दिखा पाए। इस पर अपर शिक्षा निदेशक ने नाराजगी जताई और मुख्य शिक्षाधिकारी ललित मोहन चमोली जिले के सभी निजी विद्यालयों के मान्यता संबंधी प्रपत्र एक सप्ताह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य शिक्षाधिकारी यह भी देखें कि जो शर्तें विद्यालयों की मान्यता के लिए निर्धारित हैं उनका अनुपालन हो रहा है या नहीं।
विज्ञापन

अपर शिक्षा निदेशक एसपी खाली ने सरतोली, गुनियाला, हरमनी, भतंग्याला क्षेत्र में भी सरकारी और निजी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। वे गोपेश्वर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में भी गए। इस आंगनबाड़ी में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने दो वर्षीय बेटे का दाखिला कराया है। इस पर अपर शिक्षा निदेशक ने कहा कि आईएएस दंपति की ऐसी पहल एक सकारात्मक संदेश समाज को देती है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा और संसाधन उपलब्ध करा रही है। अपर शिक्षा निदेशक ने शिक्षकों को छात्रों व अभिभावकों से निरंतर संवाद स्थापित करने के लिए कहा। ताकि विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को निखारा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें