गोपेश्वर। श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल गोपेश्वर की तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र ममगाईं ने किया। पहले दिन हुई प्राइमरी वर्ग की बटर फ्लाई दौड़ में रितिक नेगी प्रथम, आरव भंडारी द्वितीय और हर्षित पुरोहित तृतीय रहे।
स्पून रेस में सूर्य प्रताप, वैभव, अलीशा, फ्रॉग रेस में प्रत्यूश, आयुष्मान, मयंक क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। जूनियर व सीनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अनुष्का-मानसी प्रथम, प्रिया कंडारी-आरती द्वितीय व अंजलि-कृष्णा तृतीय रहे। सीनियर वर्ग की लंबी कूद में अनुभव प्रथम, अरमान द्वितीय और गौरव तृतीय रहे। सीनियर-जूनियर में बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में योगंबर-मनोहर प्रथम, अंकित-अंशुल द्वितीय और शुभम-आदित्य ने तृतीय स्थान पाया। प्रधानाचार्य पीवी मैठाणी ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन और खेल भावना से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। इस मौके पर आरपी पुरोहित, एनएस नेगी, केएस राणा, विशन गैरोला, जगदीप भारद्वाज, वाईएस भंडारी, वीरेंद्र कुमार, विनीता भट्ट, उषा गैरोला, संजय रावत, एमएस बिष्ट और विजय सेमवाल आदि मौजूद थे।