फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे से आगे नहीं बढ़ा सड़क का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिया
विज्ञापन

कालसी तहसील अंतर्गत हमरोऊ-ललोऊ-गढैता-बडनू मोटर मार्ग का निर्माण कार्य मात्र सर्वे तक सीमित रह गया है। सड़क का निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों को वाया पानुवा होते हुए यात्रा करनी पड़ रही है। ऐसे में ग्रामीणों को साहिया पहुंचने के लिए 40 किमी अधिक दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन

साहिया बाजार जौनसार बावर का केंद्र है। वर्ष 2005-06 में स्थानीय लोगों की मांग पर लोनिवि खंड साहिया ने आठ किमी लंबे प्रस्तावित मोटर मार्ग का सर्वे कराया था। लेकिन, इतने साल बीतने पर भी कार्रवाई सर्वे से आगे नहीं बढ़ सकी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि सड़क का निर्माण होता है, तो बैराटखाई, हमरोऊ, ललोऊ, गढैता, बडनू, सवाई, माक्टी, गांगरो, चिटाड़ समेत 20 गांवों की आबादी लाभान्वित होगी। इन गांवों के लोग आसानी से साहिया पहुंच सकेंगे। सबसे ज्यादा फायदा किसानों को होगा। उनकी फसलें भी समय पर मंडियों में पहुंच पाएंगी। उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह का कहना है कि पूर्व में वन विभाग की क्लीयरेंस नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ था। इसे अब मंजूरी मिल गई है। शीघ्र प्रस्ताव पारित होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें