फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम उतराखंड की शर्मनाक हार

विज्ञापन
विज्ञापन
टीम उत्तराखंड की शर्मनाक हार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। विजय मर्चेंट ट्रॉफी में उत्तराखंड को विदर्भ के हाथों पारी और 117 रनों से हार झेलनी पड़ी है। पहली पारी के बाद भी उत्तराखंड के बल्लेबाजों ने सबक नहीं लिया और लगातार खराब शॉट पर विकेट गंवाए। विदर्भ के पहली पारी में बनाए गए 379 रनों के जवाब में उत्तराखंड की पहली पारी 150 और दूसरी पारी महज 112 रनों पर सिमट गई।
नागपुर के वीसीए कलामना में बुधवार को तीसरे दिन उत्तराखंड के अविजित बल्लेबाज अनुज गिरि और शाश्वत डंगवाल बल्लेबाजी के लिए उतरे। दिन की पहली ही गेंद पर शाश्वत आठ रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। इसी ओवर की अंतिम गेंद पर अनुज गिरि भी नौ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान दिव्यम रावत और इशाग्र जगूड़ी ने कुछ देर विकेट पर टिककर हार का अंतर कम करने का प्रयास किया। उनके आउट होने के बाद टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई। दिव्यम रावत ने 98 गेंदों में 51 और इशाग्र जगूड़ी ने 67 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली। विदर्भ के मिनार सहारे ने दूसरी पारी में भी तीन विकेट चटकाए। उन्होंने पहली पारी में 26 रन देकर छह विकेट लिए थे। वहीं, साहिल शेख ने दूसरी पारी में चार और मनवीर ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अंतिम पायदान पर टीम उत्तराखंड
अपने लचर प्रदर्शन के चलते टीम उत्तराखंड अपने ग्रुप में सबसे नीचे आ गई है। सेंट्रल जोन की सूची में उत्तराखंड तीन मैचों में मात्र दो अंकों के साथ छठे स्थान पर है। 16 अंकों के साथ यूपी पहले और नौ अंकों के साथ राजस्थान दूसरे स्थान पर बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें