फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में नवजात की मौत पर भड़के परिजन, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

विकासनगर बाजार चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में नवजात की मौत पर परिजन भड़क गए। उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा काटा। हालात इतने बिगड़ गए कि मौके पर पुलिस तक को बुलाना पड़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत कराया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
तहरीर में शिवपुरी डाकपत्थर निवासी दीपक राणा ने कहा कि उसकी गर्भवती पत्नी का इलाज मुख्य बाजार स्थित देवभूमि अस्पताल में चल रहा था। बीते 12 नवंबर शाम करीब सात बजे प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। इससे एक सप्ताह पूर्व चैकअप के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि पत्नी के गर्भ में पल रहे शिशु का वजन बढ़ा हुआ है। इस कारण तुरंत ऑपरेशन करना पड़ेगा, नहीं तो जच्चा और बच्चा को खतरा हो सकता है। डॉक्टर की सलाह पर दीपक ऑपरेशन को राजी हो गया। बीते सोमवार रात करीब 9:14 बजे उसकी पत्नी ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। आरोप लगाया कि जन्म के बाद रात 11 बजे उसके पुत्र की तबियत अचानक बिगड़ गई। आरोप लगाया कि बच्चे की तबियत अत्यधिक बिगड़ने पर उन्होंने स्टॉफ नर्स से मुख्य चिकित्सक को बुलाने को कहा। लेकिन, तब नर्स ने कहा कि डॉक्टर अत्यधिक थके हुए हैं और रात को नहीं आ सकते। डॉक्टर सुबह आकर बच्चे को देखेंगे। मंगलवार सुबह डॉक्टर ने 10 बजे उनके बच्चे की स्वास्थ्य जांच की। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन की हीलाहवाली के कारण उसके पुत्र की मौत हुई है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बाजार चौकी प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

------
रात्रि के समय ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बच्चे की जांच की थी, बच्चा पूर्ण रूप से सही था। सुबह के समय जच्चा ने बच्चे को फीडिंग भी कराई थी। इसके बाद परिजन बच्चे को धूप सिकाने के लिए ले गए। इसके बाद अचानक बच्चे की मौत हो गई।
- डॉ. डीआर शर्मा, मुख्य चिकित्सक, देवभूमि अस्पताल
------
परिजनों की तहरी ले ली गई है। जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लिखा गया है। चिकित्सकों के पैनल की जांच के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- महेश जोशी, इंस्पेक्टर, विकासनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें