फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से नदारद चिकित्सक और फार्मासिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, चकराता
विज्ञापन

राजकीय एलोपेथिक अस्पताल मयरावना में तैनात चिकित्सक और फॉर्मासिस्ट पर अक्सर गायब रहने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मामले की शिकायत मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) से की है।
विज्ञापन

सीएमओ को भेजे शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि अस्पताल मयरावना, बुरास्वा, रावना, शिरबा, मैपावटा, बेहमू, घण्ता, डेरियो, कोटूवा समेत 15 से अधिक गांव का केंद्र बिंदु है। लेकिन, अस्पताल में तैनात चिकित्सक और फॉर्मासिस्ट अक्सर गायब रहते हैं। दिवाली पर्व से दोनों गायब चल रहे हैं। ग्रामीणों को सर्दी, खांसी, बुखार जैसी मामूली बीमारी के लिए भी विकासनगर और चकराता की दौड़ लगानी पड़ रही है। शिकायत के बाद भी संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं आ रहा है। उन्होंने मामले की जांच कर गायब रहने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायती पत्र भेजने वालों में तिलकराम जोशी, अतर सिंह, गोपाल, मंगसीरू दास, फेटूदास, शेरू, अर्जुन दत्त जोशी, युवराज सिंह, गेंदा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

-----
मामले में सीएमओ से रिपोर्ट मांगी गई है। यदि चिकित्सक और फॉर्मासिस्ट बिना बताए गायब चल रहे हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
- टीसी पंत, स्वास्थ्य महानिदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें