फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 मतदान केंद्रों पर बनाए 49 मतदान स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला के 47 हजार से अधिक मतदाताओं के लिए 25 मतदान केंद्रों पर 49 मतदान स्थल तय किए गए हैं। वहीं, अध्यक्ष पद के लिए हरा और सदस्य पद के लिए सफेद मतपत्र दिया जाएगा। मतपेटियों को रखने के लिए शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला को स्ट्रांगरूम बनाया गया है। मतगणना भी कॉलेज परिसर में ही कराई जाएगी। नगर पालिका डोईवाला में अध्यक्ष समेत बीस वार्डों में सभासदों के लिए 18 नवंबर को चुनाव होगा।
विज्ञापन

सर्वाधिक चार- चार मतदान स्थल भानियावाला, जौलीग्रांट और अठूरवाला प्रथम में बनाए गए है। वार्ड एक मिस्सरवाला के मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय लच्छीवाला में दो स्थल, वार्ड दो आर्यनगर में आंगनबाड़ी केंद्र कान्हरवाला और प्राथमिक विद्यालय नुन्नावाला में दो, वार्ड तीन कान्हरवाला में प्राथमिक विद्यालय संगतियावाला में दो, वार्ड चार बारूवाला में जीआईसी बडोवाला और राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेनचौकी में तीन, वार्ड पांच बिचली जौलीग्रांट राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोठारी मौहल्ला, राकपूमा विद्यालय जौलीग्रांट में तीन, वार्ड छह स्वामीरामनगर जीआईसी बडोवाला में एक मतदान स्थल बनाया गया है।
वहीं वार्ड सात जौलीग्रांट में जीआईसी बडोवाला, रापूमावि कोठारी मोहल्ला, राप्रामा जोग्यणा अठूरवाला में चार, वार्ड आठ अठूरवाला प्रथम में राइका कोटि भानियावाला में चार, वार्ड नौ अठूरवाला द्वितीय में राकउमावि सुनारगांव में दो, वार्ड दस भानियावाला में राप्रावि भानियावाला में चार, वार्ड 11 केशवपुरी राप्रावि केशवपुरी में तीन, वार्ड 12 राजीवनगर में पब्लिक इंटर कॉलेज में दो, वार्ड 13 त्रिघराट में प्राजूहा शुगर कंपनी डोईवाला में दो, वार्ड 14 खत्ता में राप्रावि खत्ता में दो मतदान स्थल बनाए हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर वार्ड 15 नियामवाला में राप्रा, पूमावि तेलीवाला और राप्रावि बाजावाला में दो, वार्ड 16 तेलीवाला में राप्रावि कुड़कावाला, राप्रा और पूर्व मा0 विद्यालय तेलीवाला में दो, वार्ड 17 कुड़कावाला में रा0प्रा0वि0 नई बस्ती कुड़कावाला और प्रा0वि0 माधोवाला में तीन,वार्ड 18 प्रेमनगर में रापूमा विद्यालय डोईवाला में दो, वार्ड 19 चांदमारी में राउमा विद्यालय डोईवाला में दो और वार्ड 20 अंबेडकरनगर में राप्रावि मिस्सरवाला कलां और आर्य कन्या पाठशाला डोईवाला में दो-दो मतदान स्थल बनाए गए हैं। एसडीएम डोईवाला और निर्वाचन अधिकारी कुश्म चौहान ने बताया कि कुल 25 मतदान केंद्रों पर 49 मतदान स्थल बनाकर मतदान की व्यवस्था को बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें